Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व जनकल्याण शिविर का हुआ समापन

0 354

विदिशा।  मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व 11 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था इसका समापन  27 जनवरी  को नगर पालिका परिषद कार्यालय विदिशा में किया गया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व शिविर के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे इसलिए जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया था।

जनकल्याण पर्व के समापन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंशा सिंह अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजालान और माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष विदिशा प्रीति शर्मा एसडीएम विदिशा क्षितिज शर्मा तहसीलदार विदिशा नगर डॉक्टर अमित सिंह नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर द्वारा विदिशा विधायक मुकेश टंडन जी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और विदिशा नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष विदिशा के साथ हि मंच पर उपस्थित सभी अतिथि गण का स्वागत किया गया भूमिका वक्त एस डी एम क्षितिज शर्मा द्वारा दिया गया


इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार की एवं मध्यप्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ आप सभी को मिल सके इसलिए यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा है की प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके एवं शिविर में आए हुए आवेदनों का निराकरण भी मौके पर किया जा सके। इन शिविर का आम जनता को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हुआ है यह सिर्फ भले ही आज समाप्त हो रहा है लेकिन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को दिलाने हेतु हमारे सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित संगठन के पदाधिकारी निरंतर प्रयास करेंगे

नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व नगर पालिका परिषद विदिशा में आज शिविर का समापन किया गया है हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर के विभिन्न वार्डों में जनकल्याण पर्व के शिविर लगाकर लोगों को मौके पर ही सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया है।
इस अवसर पर कई लोगों को मौके पर ही लाभ वितरण किया गया जिनमें संबल योजना, वृद्धावस्था पेंशन , खाद्यान्न पर्ची , श्रवण यंत्र, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सो सहायता समूह को ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया हितलाभ वितरण के बाद इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअल रूप से जुड़े और उन्होंने भी इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संबोधित किया

इस दौरान विदिशा विधायक मुकेश टंडन नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान,प्रशांत खत्री शैलेन्द्र सिंह भदौरिया नगरपालिका के पार्षद सभी पार्षद सभी वरिष्ठ नेतागण जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एसडीएम तहसीलदार सीएमओ सहित सभी कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश सिंह द्वारा किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811