Let’s travel together.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और स्नान के लिए की गई सुविधाएं अनुकरणीय: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 85

-कुंभ भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक परंपराओं की महिमा का वाहक

-सपत्नीक महाकुंभ प्रयागराज में संगम स्नान कर किया पूजन

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सपत्नीक प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। पतित पावनी मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के इस दिव्य संगम में उन्होंने स्नान कर समस्त जनकल्याण एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं कीं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि महाकुंभ के इस पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान कर अनुगृहीत हूं। यह स्थान केवल तीर्थ नहीं, बल्कि अध्यात्म, श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक है। यहां का पवित्र जल मानव जीवन को शुद्ध और समृद्ध बनाता है। उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की सराहना की। लाखों श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और स्नान के लिए की गई सुविधाएं अनुकरणीय हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि कुंभ के इस अवसर पर मां गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कुंभ भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक परंपराओं की महिमा का वाहक है, जो पूरे विश्व के नागरिकों को भारतीय आध्यात्म की शक्ति का, शांति का परिचय प्रदान करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811