Let’s travel together.

शिवपुरी के राजापुर गाँव में है 2300 वर्ष से अधिक पुराना प्राचीन बौध्द स्तूप

0 77

– सारनाथ के धमेक स्तूप की तरह ही है प्राचीन

– शिवपुरी जिले के बुधोन राजापुर गाँव को शिवपुरी जिले की साँची कहा जाये तों अतिशयोक्ति नहीं होगी।

– राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर खास

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र के शिवपुरी जिला मुख्यालय से 72 किमी दूर खनियाधाना तहसील में 2300 वर्ष से अधिक पुराना प्राचीन बौध्द स्तूप आज भी अपनी उत्कृष्टता कायम किए हुए बुधोन राजापुर गाँव मे खड़ा है ।

स्थानीय गांववाले लोगों के बीच यह “कुटिया मठ ‘के नाम से विख्यात है-गाँव के नाम से ही परिलक्षित होता है कि गांव का भगवान बुद्ध के नाम से अवश्य ही कुछ संबंध रहा होगा।

स्तूप की ईंटों, उसकी सरंचना शैली और उसके स्थापत्य को देखकर इसका स्पष्ट अनुमान लगाया जा सकता है कि इसका निर्माण सम्राट अशोक द्वारा ही किया गया होगा । यह बिल्कुल सारनाथ के धमेक स्तूप की तरह है ।
बौद्ध सर्किट के प्रचार प्रसार हेतु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर म. प्र पर्यटन बोर्ड निरंतर प्रयासरत है।

यह परिसर गबुला नाला,महौर, धपोरा जलाशय तथा अहीर नदी के समीप है तथा समीप ही लोहरचा, धपौरा,छिरैंटा तथा पिपरो वनवृत्त की प्राकृतिक दृश्यावली के बीच यह अपने गौरवशाली अतीत की पहचान को दर्शाता है।

सम्राट अशोक ने अपने गुरु मोग्गलीपुत्त तिष्य के परामर्श और भिक्षु कुणाल के कहनेपर भगवान के प्रति अपनी अनन्य श्रद्धा,जनहित कल्याण और समस्त जगत के हित सुख की कामना के साथ भगवान बुद्ध के अवशेषों पर स्मृति स्तूपों का निर्माण करवाया था।
इन्ही में से बुधोन राजापुर गांव का स्तूप भी एक है ।
शिवपुरी जिले के बुधोन राजापुर गाँव को शिवपुरी जिले की साँची कहा जाये तों अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811