Let’s travel together.

राज्यमंत्री, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व किया आभार व्यक्त

0 38

-केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री बी.डी. शर्मा और संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा का श्री राकेश शर्मा ने जताया आभार, संगठन को सशक्त करने का संकल्प

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने शुक्रवार को राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और संगठन जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल के साथ भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर श्री राकेश शर्मा ने सर्वप्रथम भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को मुंह मीठा कराते हुए जिले के संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने का वचन दिया।
इसके पश्चात उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा से सौजन्य भेंट की। उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल और गुलदस्ता भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया।


श्री राकेश शर्मा ने विदिशा-रायसेन के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भी आत्मीय मुलाकात की। श्री चौहान का शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उन्होंने जिले में पार्टी के संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान श्री राकेश शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का जो विश्वास उन पर जताया गया है, वह उसे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पूरा करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि रायसेन जिले में भाजपा को हर स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वह पूरी टीम के साथ कार्य करेंगे।


संगठन के शीर्ष नेतृत्व और के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने श्री राकेश शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     यहां दिखाई देती है प्राचीन गढ़ी और कलाकृति     |     जंगल में भीषण आग! गांव के खेतों तक पहुंचीं लपटें  कैसे बचा बड़ा हादसा? देखें     |     लायंस क्लब ने कराया दिव्यांग जोड़े का विवाह     |     लायंस क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस पर महिलाओ का सम्मान     |     ईट भट्टे  में करंट लगने से भट्टा मालिक की मौत     |     गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती, क्षेत्रीय विधायक डॉ.चौधरी हुए सम्मिलित     |     सेमरा में निशुल्क आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ आयोजन      |     होली को लेकर उत्साह का माहौल, 100 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन      |     बेतवा की धार बंद,पीढ़ियां असुरक्षित,मां बेतवा कलयुग की गंगा मांगें भगीरथ प्रयास     |      होली पर्व के पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान,40 प्रकरण दर्ज,साढे सात लाख मूल्य की अवैध देशि-विदेशी शराब महुआ लाहन जप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811