Let’s travel together.

दो अवैध कॉलोनाइजरों के विरूद्ध एफआईआर के आदेश

0 121

– ग्राम रातौर एवं सिंहनिवास में अवैध कॉलोनाइजरों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी उमेश कौरव द्वारा ग्राम रातौर एवं सिंहनिवास में अवैध कॉलोनाइजरों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने का आदेश किया है।
एसडीम शिवपुरी ने बताया कि ग्राम रातौर स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 1975/1, 1995/2, 1978/2, 1977/2 कुल किता 4 कुल रकवा 0.540 हे. पर राज रियलस्टेट डवलपर्स प्रो. राजीव गुप्ता पुत्र रमेशचंद गुप्ता एवं ग्राम सिंहनिवास स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 1150/1/2/2/2 रकवा 0.1672 हे. पर उपेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव निवासी पुरानी शिवपुरी के द्वारा बगैर सक्षम स्वीकृति के अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया है। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी में प्रचलित प्रकरणों में एसडीएम उमेश कौरव ने दोनों प्रकरणों में अवैध कॉलोनाईजर राजीव गुप्ता पुत्र रमेशचंद गुप्ता निवासी हनुमान कॉलोनी एवं उपेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव निवासी पुरानी शिवपुरी के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने एवं 10-10 हजार रूपये के जुर्माना अधिरोपित करते हुए जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवैध कॉलोनाईजरों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में एफ.आई.आर. कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811