Let’s travel together.

वरिष्ठ पत्रकार स्व.जय किशन शर्मा की स्मृति में टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

0 86

-खेल हमेशा अनुशासन सिखाते है: यशपाल रावत

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 
वरिष्ठ पत्रकार स्व.जय किशन शर्मा की स्मृति में द्वितीय बार जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज पोलो ग्राउंड में किया गया जिसका समापन 12 जनवरी किया जाएगा। क्रिकेट के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं रावत समाज के अध्यक्ष यशपाल रावत, आईएमसी अध्यक्ष भूपेन्द्र रावत, भटनावर सरपंच संजय अवस्थी, समाजसेवी अवधेश शिवहरे ने शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए, खेल हमेशा अनुशासन सिखाते हैं, इतना ही नहीं खेल में हार जीत लगी रहती हैं, लेकिन हारने वाले टीम को हतोउत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि हार से जीत की ओर अग्रसर होने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए जिससे हमें सफलता जरूर मिलती है।
आज के टूर्नामेंट में सीआरपीएफ एवं कोलारस के बीच खेला गया जिसमें सीआरपीएफ के कप्तान द्वारा टॉस जीत कर पहले बॉलिग करने का निर्णय लिया जिसमें 12 ऑवरों में 90 रन कोलारस की टीम द्वारा बनाए गए और सीआरपीएफ की ओर से विकेट लिए गए जिनमें सादिक ने तीन, रामलाल ने दो और विकास ने दो और केपी यादव ने 1 विकेट लिया और 6 विकेट की सफलता से सीआईपीएफ ने मैच जीत लिया और अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं आज के दूसरे मुकावले हनुमान क्रिकेट क्लब एवं फॉरेस्ट क्लब के बीच खेला गया जहां हनुमान क्रिकेट क्लब कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करते हुए 98 रन बनाए और 99 टारगेट दिया वहीं फॉरेस्ट क्लब की टीम ने पीछा करते हुए 18 रनों पर ऑलआउट कर 78 रन से हनुमान क्लब ने जीत दर्ज कराई। एक्पायर के अमित शर्मा, अर्पित रघुवंशी ने की वहीं स्कॉर्रर अभिषेक धाकड़, कॉमेंटर के रूप में गिरीश मिश्रा मामा, कमल सिंह शेरा ने की। समस्त अतिथियों का स्वागत लालू शर्मा पत्रकार एवं उनके मित्र मंडल द्वारा किया गया।
क्रिकेट शुभारंभ अवसर पर यह पहुंचे अतिथि
वरिष्ठ पत्रकार स्व.जय किशन शर्मा की स्मृति में द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर रावत समाज के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, आईएमसी चेयरमैन भूपेन्द्र रावत, भटनावर सरपंच संजय अवस्थी, खेल अधिकारी आईबी हरी सिंह रावत, आरपी वर्मा पूर्व जिला पंचायत सीईओ, ए.एस. गु्रप के चेयरमैन अवधेश शिवहरे, विधायक पुत्र सक्षम जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, प्रमोद रावत सरपंच टोंगरा, प्रदीप शर्मा पार्षद, श्यामलाल शाक्य पार्षद पति, राहुल सेठ मोयरा सरिया, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आज इन टीमों के बीच खेला जाएगा मैच
कल पहला मुकाबला न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब तथा संडे क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा वहीं दूसरा मुकावला विराट क्रिकेट क्लब और बलवंत क्रिकेट क्लब बड़ौदी के बीच मुकाबला होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811