Let’s travel together.

भाजयुमो ने किया जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

0 479

चयनित हुए 45 प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता में लिया भाग

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अतंर्गत युवा मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन के नेतृत्व में नक्षत्र गार्डन पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में संपन्न कराई गई। कार्यक्रम मैं अतिथि के रूप में कौशल विकास बोर्ड के राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरे , भाजपा जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी गगन खटीक, सोनू बिरथरे, जिला मंत्री मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिले के प्रभारी लवी खंडेलवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्राक्ष गौड , भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंच का संचालन भाजयुमो के जिला महामंत्री मयंक दीक्षित और आभार जिला उपाध्यक्ष अमित यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारत माता ,पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, राजमाता विजया राजे सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम में शिवपुरी की पांचों विधानसभाओं से चयनित हुए 45 प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें से अलग- अलग विषय के प्रतिभागी अंशिका जैन, सनछेप ,अटल शर्मा,राहुल राजपूत, स्नेहा भार्गव,सत्यम गुप्ता,भानु समाधिया,शैलेश जाटव, ईशु शर्मा, गुंजन लहरी, पार्वती लोधी का निर्णायक मंडल के अक्षत बंसल, पंकज आहूजा, डॉ. राकेश राठौर द्वारा संभागीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811