Let’s travel together.

क्रीड़ा भारती द्वारा 145 दोपहिया वाहनों से की भारत प्रदक्षिणा यात्रा रवाना

0 109

– आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली वाहन रैली

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर संपूर्ण भारत की प्रदक्षिणा दो पहिया वाहन पर एक ही समय एक ही दिन श्रृंखला पद्धति से पूर्ण करनी थी। रविवार को इसी क्रम में क्रीड़ा भारती जिला शिवपुरी में वीर तात्या टोपे जी की समाधि स्थल से यात्रा प्रारंभ की जो गुरुद्वारा चौक माधव चौक चौराहे से विष्णु मंदिर मार्ग से दो बत्ती चौराहे से होती हुई करैरा के लिए प्रस्थान कर गई।
सर्वप्रथम वीर तात्या टोपे समाधि स्थल पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ भारत माता का पूजन एवं राष्ट्रगान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक प्रहलाद भारती नगर संघ कारवाह राजेश भार्गव विशेष अतिथि एसडीएम गणेश जयसवाल भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू बाथम भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एसकेएस चौहान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष जिनेंद्र जैन शिवपुरी में आर्मी के लिए छात्रों को तैयार करने वाले अकेडमी संचालक प्रदीप रावत, राजेश गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा भारती शिवपुरी के विभाग संयोजक मनोज गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाहा क्रीड़ा भारती के संरक्षक राजीव श्रीवास्तव अनिल निगम शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला यात्रा मार्ग प्रभारी शत्रुघ्न सिंह तोमर शिवपुरी ब्लॉक उपाध्यक्ष शशिभूषण गौड़ कोष प्रमुख गजेंद्र सिंह यादव कार्यालय प्रमुख पूर्व शासकीय अधिवक्ता निखिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री आशुतोष शर्मा ने मंच संचालन करते हुए बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा भारत प्रदक्षिणा यात्रा संपूर्ण राष्ट्र में लगभग 220 स्थानों से एक साथ एक ही समय प्रारंभ होगी जिसमें पूरे देश के 16500 खिलाड़ी नागरिक कार्यकर्ता संपूर्ण भारत की लगभग 18000 किलोमीटर की दूरी दुपहिया वाहनों से प्रदक्षिणा परिक्रमा के रूप में पूर्ण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य     |     भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त कर प्राप्त किया आशीर्वाद     |     विधायक देवेंद्र जैन ने अपर सचिव को सौंपे मांग पत्र     |     निर्माण के 24 घंटे बाद ही नवनिर्मित सड़क के उड़े परखच्चे     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रायसेन जिले को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में लीडलैस पेसमेकर का सफलतापूर्वक किया गया इंप्लांट     |     डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का किया लोकार्पण     |     सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शहीद भीमानायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोलर एनर्जी सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811