Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: हनुमानजी ने किया लंका दहन

0 147

रामलीला में रावण हनुमान संवाद की आकर्षक लीला का सुंदर मंचन

-जामबंत के वचन सुहाए,, सुन हनुमान हृदय अति भाए

सी एल गौर रायसेन

ऐतिहासिक रामलीला मेला के चलते रविवार को लंका दहन के आकर्षण प्रसंग की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा अति सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया जिसे देखने के लिए भारी तादाद में धर्म प्रेमी रामलीला मैदान पहुंचे। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार सीता का पता लगाने के लिए भगवान राम सुग्रीव सुग्रीव नल नील जामवंत आदि को भेजते हैं, इसके पश्चात वह समुद्र के किनारे पहुंचते हैं वहां समुद्र लगने के लिए योजना बनाई जाती है जामवंत हनुमान जी से कहते हैं कि तुम ही एक ऐसे बलशाली हो जो इस समुद्र को लांघ सकते हो। इस प्रकार से हनुमान जी समुद्र के पास पहुंचते हैं तो समुद्र रास्ता रोक कर खड़ा हो जाता है परंतु अंत में समुद्र भी रास्ता देने के लिए विवश हो जाता है आगे चलकर सुरसा नामक राक्षसी को भी मारते हुए हनुमंत लाल जी लंकनी नामक राक्षसी का वध करते हैं और लंका नगरी में प्रवेश कर जाते हैं। इधर लंका नगरी के पहले पर पहरेदार होते हैं और हनुमान जी लंका में प्रवेश कर भ्रमण करते हैं परंतु उन्हें माता-पिता का पता नहीं चलता घूमते घूमते लंका नगरी में उन्हें रावण के भाई विभीषण का घर दिखाई देता है जिसके सामने राम-राम लिखा होता है और तुलसी जी का पेड़ भी

दिखाई देता है हनुमान जी सोचते हैं यह घर मेरे प्रभु के किसी भक्त का ही है चलो चल कर देखना चाहिए इस प्रकार से हनुमान जी विभीषण के घर पहुंचते हैं यहां विभीषण और हनुमान जी के बीच परीक्षा होता है विभीषण माता सीता का पता बताते हुए कहते हैं कि सीता अशोक वाटिका में अशोक वृक्ष के नीचे बैठी हुई है इस प्रकार से हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचते हैं और माता-पिता को देखकर प्रसन्न होते हैं यहां सीता जी और हनुमान जी के बीच प्रसंग होता है हनुमान जी वृक्ष पर चढ़कर मुद्रा का डाल देते हैं जिसे देखकर माता-पिता कहते हैं कि अरे यह मुद्रिका तो मेरे स्वामी की है यहां कहां से आई तभी हनुमान जी सीता जी के समक्ष होकर कहते हैं कि मैं प्रभु श्री राम का भक्त हनुमान हूं उन्होंने आपकी खोज के लिए ही मुझे भेजा है ।इस प्रकार से हनुमान जी सीता जी से कहते हैं की मां मुझे भूख लगी है और फल खाने लगते हैं, तभी रावण सेना के लोग वहां पहुंचते हैं और रावण को इसकी सूचना देते हैं कि कोई वानर आया है उसने सारी अशोक वाटिका उजाड़ दी है। इस प्रकार से रावण अपने बेटा अक्षय कुमार को भेजता है तो हनुमान जी उसका वध कर देते हैं इसके पश्चात रावण आती गुस्सा में आकर फिर मेघनाथ को भेजता है और मेघनाथ हनुमान जी से संवाद करता है इस दौरान ब्रह्म शक्ति का प्रयोग करते हुए मेघनाथ हनुमान जी को बांधकर लंका पति रावण के पास ले जाता है इधर यहां रावण और हनुमान जी के बीच आकर्षक प्रसंग होता है इसके बाद रावण अपनी सेवा को आदेश देता है कि इस वानर की पूछ में आग लगा दो इस प्रकार से जैसे ही हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई जाती है तो हनुमान जी पूछ में आग लगते ही लंका पति रावण की सोने की लंका को भी घूम-घूम कर पल भर में भस्म कर देते हैं इस प्रकार से रामलीला में लंका दहन के आकर्षण प्रसंग की लीला का मंचन किया गया। लंकापति रावण की भूमिका आदित्य शुक्ला और हनुमान जी की भूमिका अनिल पाराशर तथा मेघनाथ की भूमिका गुरु दयाल बैरागी, विभीषण की भूमिका पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा द्वारा निभाई गई।

रामलीला में सोमवार को होगी विभीषण शरणागति प्रसंग की लीला

रामलीला मेला समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा विभीषण शरणागति प्रसंग की आकर्षक लीला का मंचन रामलीला मैदान में किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811