सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
माइनिंग विभाग के अधिकारियों की टीम ने अवैध खनिज परिवहन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है और कई ट्रक वो हाइवा को जप्त कर अलग अलग थाना क्षेत्रों के सुपुर्द किया है।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार तक खनिज विभाग की टीम ने कुल 21 वाहनों पर बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहनों को मय खनिज जब्त कर संबंधित थाने ऊपरवारा, माना,खरोरा, मंदिरहसौद,विधानसभा के सुपुर्द में खड़ी की गई है!
उक्त वाहनों में रेत,गिट्टी & मुरूम भरी हुई पाई गई थी!
वाहन के मालिक मुकेश कौशल,यशवंत देवांगन ,रामायण भारती ,खुमान बर्मन बेमेतरा, हंशु राम साहू सहसपुर,रिंकेश वैष्णव ,प्रहलाद तिवारी कवर्धा,मुंगेली, रूपेंद्र यदु,msk यदु , टीकाराम यदु नकट मंदिरहसौद,अजय पांडे ,मनीष झा ,सुजीत गुप्ता ,भूपेश साहू रायपुर और बद्री चंद्रवंशी पंडरिया, दीपक राठी ,रोशन जैन ,रामकुमार साहू साजा,देवेंद्र साहू खैरागढ़ इत्यादि है जिनके द्वारा अवैध खनिज का परिवहन उक्त अवधि में की जा रही थी!
उक्त वाहनों से लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जावेगी!विभाग द्वारा नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है,कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी!
अवैध परिवहन की कार्यवाही श्री किशोर कुमार गोलघाटे उप संचालक( खनिज् प्रशासन) खनिज अधिकारी श्री चेरपा साहब रायपुर के निर्देश मार्गदर्शन पर श्री रघुनाथ भारद्वाज ,प्रभारी खनिज निरीक्षक के नेतृत्व में की गई है!
कार्यवाही टीम में सैनिक श्री लुकेश वर्मा,श्री जितेंद्र केसरवानी,श्री रिजवान खान,श्री दयाराम साहू पायलट श्री छबि का सहयोग रहा!
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।