Let’s travel together.

शिवपुरी विरोध में उतरे ओबीसी महासभा के पदाधिकारी, जबरदस्ती दुकानें कराई गई बंद

0 150

– शिवपुरी में बंद का मिलाजुला असर रहा, ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने निकाली रैली

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर गहराए विवाद के बीच शिवपुरी में आज ओबीसी महासभा व अन्य संघों के द्वारा बंद रखा गया। इस दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने शिवपुरी के बाजारों में उतर कर के यहां पर जबरदस्ती दुकानें बंद कराई इससे स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश देखा गया।
ओबीसी महासभा के द्वारा बुलाए गए इस बंद का यहां मिलाजुला असर रहा। बाजार में स्थानीय दुकानदारों को बंद की कोई सूचना नहीं थी इसलिए उन्होंने दुकानें खोल ली लेकिन बाद में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाजार में दुकानें बंद कराने के लिए उतरकर जबरदस्ती दुकानदारों को धमकी देते हुए दुकानें बंद कराई गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


ओबीसी महासभा एवं अन्य संघ से जुड़े हुए पदाधिकारियों ने रैली निकाली और विरोध स्वरूप नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
ओबीसी महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में जो आरक्षण मिलना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा है हमारी जितनी संख्या है उस राज्य में आरक्षण चाहिए लेकिन इससे हमें इससे वंचित किया जा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811