मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित डोलाघाट हनुमान मंदिर ग्राम कुल्हड़िया पर दिनांक 3 जनवरी से रामचरित मानस महायज्ञ एवं भागवत कथा का प्रारंभ हुआ शुभारंभ से 1 दिन पहले ग्राम कुल्हाड़ीया दीवानगंज और अंबाड़ी की महिलाओं ने अपने घर के सामने कलश यात्रा के स्वागत के लिए लिपाई पुताई कर सजाया था कलश यात्रा में 108 कलश लेकर छोटी-छोटी कन्याएं नंगे पैर चल रही थी कन्याओं के साथ-साथ महिलाएं और पुरुष मंगल गीत गाते हुए चल रहे थे कलश यात्रा का दीवानगंज , अंबाडी मैं जगह-जगह स्वागत किया गया कलश यात्रा फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज से होते हुए भवानी चौक ग्राम अंबाडी अयोध्या धाम मंदिर और गणेश मंदिर से होते हुए लगभग 10 किलोमीटर घूम कर वापस ढोला घाट हनुमान मंदिर पहुंची रोज 7 दिन तक दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक प्रवचन होंगे