Let’s travel together.

केबिनेट मंत्री की कार की टक्कर से गाय की मौत

0 367

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

शनिवार 21 दिसंबर को शाम  जबलपुर से बरेली की और आ रही एक इनोवा कार क्रमांक -एमपी 20 जेड एल 8200 की टक्कर से गाय की मौत हो गई। कार की नंबर प्लेट के ऊपर एक नेम प्लेट लगी हुई है,जिसमें केबिनेट मंत्री लिखा हुआ हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार कार जबलपुर की और से आ रही थी,कि एनएच – 45 फोरलेन हाइवे पर बरेली से पहले सलैया मोड़ के पास कार ने एक गाय को टक्कर मार दी,जिससे गाय की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के  अनुसार गाय से टकराने के बाद काफी आबाज देने के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। और कार बरेली के पास पिपरिया ओवर ब्रिज के पास जाकर बंद हो गई,काफी प्रयास के बाद जब कार चालू नहीं हुई तो कार में बैठे लोग अन्य कोई कार किराए पर लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए।

इस संबंध में बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के कुछ लोग थाने जरुर आएं थें,बता रहे थे कि एक कार से गाय या फिर कोई अन्य जानवर के टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। कार किसकी है जानकारी नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811