-असहाय कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा”–डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
ग्राम धौलपुर में असहाय कैंसर पीड़ित हरचरण प्रजापति को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए “एक प्रयास म्यूजिकल ग्रुप” के सक्रिय सदस्य डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “हमारा म्यूजिकल ग्रुप संगीतमय कार्यक्रमों के माध्यम से धनराशि एकत्रित करता है और उसे असहाय कैंसर पीड़ितों की आर्थिक सहायता के लिए उपयोग करता है। हमारा उद्देश्य है कि जहां भी जरूरत हो, हम अपनी ओर से हर संभव मदद करें।
डॉ तोमर ने आगे कहा कि यह बीमारी बेहद कष्टदायक और महंगी है, जो किसी भी परिवार को आर्थिक संकट में डाल सकती है। ऐसे में समाज के हर वर्ग का यह दायित्व बनता है कि वे ऐसे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं।
डॉ. तोमर ने कहा, “हमारे समूह का यह प्रयास है कि असहाय कैंसर पीड़ितों को न केवल आर्थिक मदद मिले, बल्कि उन्हें यह विश्वास भी हो कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।”
ग्रुप के संयोजक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा, “हमारे म्यूजिकल ग्रुप का उद्देश्य संगीतमय कार्यक्रमों के माध्यम से धन एकत्र कर असहाय कैंसर पीड़ितों की मदद करना है। यह बीमारी किसी के भी परिवार में आ सकती है, इसलिए सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए।”
हरचरण प्रजापति, जो पहले ही तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को सहायता के लिए आवेदन कर चुके थे, ने इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
–उपस्थित सदस्यों की प्रेरणा
ग्रुप के सदस्य पवन दुबे, संदीप कंडया, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, भरत हरे रामा, और नीलेश मिश्रा ने पीड़ित को आत्मबल बढ़ाने और बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पत्रकार शरद शर्मा, अनूप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, दिलीप सिंह भदौरिया, ऋषि राज गौर, और अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने “एक प्रयास म्यूजिकल ग्रुप” की सेवा भावना की सराहना की।