Let’s travel together.

बैंड बाजों के साथ निकली भगवान श्री राम की बारात,बारात मे उमडे भक्त

0 132

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

लगातार चल रही रामलीला मे  भगवान श्री राम की बारात निकाली गई जो पूरे नगर से होते हुए कानाखेडा पहुंची एवं वापस पुनः रामलीला मैदान पहुंची इस बारात में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड पडी ।

रामलीला मैदान से तैयार होकर भगवान श्री राम की बारात निकाली गई इस बारात मैं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी । बारात मे बैडबाजे आतिशबाजी के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बसस्टैंड हनुमान मंदिर कानाखेडा से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची ।भगवान श्री राम की बारात का जगह जगह पूजा अर्चना करते हुए भव्य स्वागत किया गया तथा बारात पर पुष्प वर्षा हुई । इसके बाद बारात बसस्टैंड पहुंची जहाँ जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वहीं किन्नरों ने नृत्य करते हुए भगवान श्रीराम का पुष्प गुच्छ करते हुए स्वागत किया इस अवसर पर भारी भीड़ उमड पडी । बारात हनुमान मंदिर कानाखेडा पहुंची तथा कानाखेडा के अंतिम छोर तक पहुंच कर वापस लौटी एवं सीधे रामलीला मैदान पहुची ।

भगवान श्री राम की बारात का मंचन किया गया ।यह रामलीला कार्यक्रम रामलीला समीति के तत्वाधान मे आयोजित किया जा रहा है ।बारात के साथ युवा अपनी कलाओं का प्रर्दशन करते चल रहे थे ।इस अवसर पर नगर पूरी तरह भगवान श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया ।एवं पूरा नगर राममय हो उठा ।इस अवसर पर सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गए थे बडी संख्या में पुलिस बारात के साथ चल रही थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811