Let’s travel together.

श्री दुर्गा  पंडाल में मैं हूं अभिमन्यु अभियान को लेकर किया जागरूक

0 164

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज के पास स्थित बालमपुर के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर चौराहा स्थित विराजित श्री दुर्गा मां के पंडाल में भव्य महाआरती आयोजन हुआ। आरती में समस्त ग्रामीण युवा बुजुर्ग बच्चे एवं भारी संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित हुई। आरती के बाद मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा, मैं हू अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी एवं उप निरीक्षक स्वाति दुबे द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बाल विरुद्ध अपराध, महिला संबंधी अपराध और सायबर क्राइम से बचाव कैसे करें ,उन्होंने विस्तार पूर्वक सभी को अवगत कराया उन्होंने महाभारत के अभिमन्यु की कथा का वर्णन करते हुए कहां हर नौजवान को अभिमन्यु के भांति शिक्षा मिल जाए तो समाज अपराध रहित हो जाएगा। इसी कड़ी में थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की बेहतर परवरिश एक बेहतरीन समाज का निर्माण करती है। भारतीय दंड संहिता नया कानून के बारे में एवं यातायात नियम का पालन करें। उन्होंने कहा गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811