मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की कई पंचायतो में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत ग्राम पंचायत नर खेड़ा में शुक्रवार जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को भी शिविर का आयोजन होगा। हर पंचायत शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवाकर उन्हें हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान संचालित किया जा रहा है
इसमें कुल 45 हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाएगा और लक्ष्य आधारित योजनाएं शुरू की जाएंगी साथ ही आमजन से जुड़ी 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

कौन सी हितग्राहीमूलक योजनाएं हैं
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में कुल 45 हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाएगा। मसलन दिव्यांग छात्रवृत्ति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग और मानसिक रूप से अविकसित नि:शक्तजन के लिए सहायता अनुदान योजना, नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मध्यप्रदेश नि:शक्त छात्र/छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा में दी जाने वाली फीस, निर्वाह भत्ता, परिवहन भत्ता योजना, शत-प्रतिशत श्रवण एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए आवास सहायता योजना शामिल हैं। सिविल में ग्राम पंचायत नर खेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्या, सहसचिव सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने सभी ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त कर , तत्काल कुछ आवेदन का निराकरण किया गया