Let’s travel together.

समाज में सकारात्मक नेतृत्व विकसित करना जन अभियान परिषद का उद्देश्य : मोहन नागर

0 90

रायसेन।औबेदुल्लागंज विकासखंड में मप्र जन अभियान परिषद के माध्यम से वीर सावरकर महाविद्यालय में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठयक्रम की बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठयक्रम की कक्षा का जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने निरीक्षण कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।

श्री नागर ने कहा- कि आप इस कोर्स के सिर्फ विद्यार्थी नहीं है ,आप गांव-गांव में समाज विकास के लिए निरंतर एवं आनेवाले संकट से बचाने के लिए हमेंशा तत्पर रहने वाले स्थायी नेतृत्वकर्ता है। विद्यार्थी प्रकृति को बचाने के विभिन्न आयामों एवं समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए समुदाय के बीच जाकर कार्य करें। जल संरक्षण , जैविक खेती,पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर कार्य करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी इस दिशा में आगे बढ़कर समुदाय को जोड़ें एवं आधुनिक विज्ञान के साथ मिलकर समाज के विकासात्मक बदलाव के लिए कार्य करें। संवाद के दौरान सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं एवं नवांकुर संस्थाओं द्वारा भी अपने कार्य का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

संवाद कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय परिसर में त्रिवेणी के पौधों का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर संभाग समन्वयक भोपाल श्री वरूण आचार्य,जिला समन्वयक रायसेन श्री कल्याण सिंह राजपूत,ब्लाक समन्वयक निशा बहेकार, परामर्शदाता,नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएं उपस्थिति थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811