Let’s travel together.

दो दिन बाद शहनाई 1 महीने के लिए होगी बंद कोई धार्मिक काम नहीं होंगे

0 123

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दो दिन बाद शहनाई का शोर थम जाएगा। क्योंकि 15 दिसंबर को खरमास लग रहा है। ऐसे में एक माह तक मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे। मकर संक्रांति पर फिर से शहनाई गूंजने लगेगी। विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए 15 जनवरी तक इंतजार कराना होगा।
दीवानगंज के चन्द्र मोहन तिवारी ने बताया कि खरमास में मुंडन, जनेऊ या फिर अन्य मांगलिक संस्कार शुभ नहीं माना जाता है।
15 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से ही खरमास लग जाएगा। धनु राशि में सूर्य 30 दिन तक रहेंगे। इसके बाद 15 जनवरी (मकर संक्रांति) को धनु राशि से निकलकर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से शुभ कार्य फिर शुरू हो जाएंगे।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है।
खरमास के कारण गुरु का बल भी कमजोर हो जाता है और शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु दोनों का ही शुभ स्थिति में होना जरूरी है। इस वजह से खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
मकर संक्रांति पर मलमास का समापन होगा। इसके बाद 15 जनवरी को मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। इस बार 16 से 18 व 21 व 22 जनवरी को अत्यधिक सावे भी हैं। इसके अलावा गृह प्रवेश, मंदिरों में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त होंगे। इसके साथ ही यज्ञ, मुंडन संस्कार, गृह आरंभ मुहूर्त आदि हो सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |     अधिवक्ताओं ने किया हिउस अध्यक्ष का स्वागत      |     श्रावण माह के अंतिम सोमवार नीलकंठेश्वर मंदिर पर हुआ रुद्री निर्माण का समापन      |     शिवपुरी के नरवर में कोटिया मोहल्ले में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सर्पमित्र और वन विभाग ने किया रेस्क्यू     |     रायसेन जिले का राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट का ब्लू प्रिंट तैयार कर जिले को प्रमुख पर्यटन जिले दर्जा दिलाने की मांग     |     रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811