Let’s travel together.

इतिहास संरक्षण और संकलन पर विचार-विमर्श,नई कार्यकारिणी का गठन

0 89

‌रायसेन । विवेकानंद कॉलेज में इतिहास संकलन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

मुख्य अतिथि, इतिहासकार सत्यनारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री, मध्य भारत प्रांत ने कहा कि इतिहास संकलन मानव सभ्यता की स्मृतियों को संजोने का कार्य है, जो हमारे अतीत से सीखने और भविष्य का मार्गदर्शन करने में सहायक है। उन्होंने सुझाव दिया कि विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में जाकर वहां के अतीत का अध्ययन किया जाए। मायापति मिश्र वरिष्ट इतिहासकार ने कहा कि इतिहास संकलन का अर्थ है अतीत की घटनाओं, तथ्यों और साक्ष्यों का एकत्रीकरण और उनका व्यवस्थित रूप से लिखना । उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं, संस्कृति और इतिहास ही हमारी पहचान हैं। इन्हें जीवित रखने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करना होगा ।
इस अवसर पर मध्यभारत प्रान्त के सचिव प्रोफेसर डॉ. सूर्यकांत शर्मा इतिहास लेखन की प्रविधियों पर प्रकाश डाला डॉ. साधना कुशवाहा (दिल्ली), राजीव लोचन चौबे और हरीश मिश्र ने भी अपने विचार साझा किए और इतिहास धरोहर के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

बैठक में एच. बी. सेन को अध्यक्ष, हरीश मिश्र, बृजेश पाराशर और कमल याज्ञवल्क्य को उपाध्यक्ष, तथा गिरधारी लाल शाक्य को सचिव नियुक्त किया गया।आभार गिरधारी लाल शाक्या ने व्यक्त किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811