Let’s travel together.

कार्यशाला संपन्न, संगठन पर्व का द्वितीय एवं तृतीय चरण प्रारंभ

0 71

 

-मंडल अध्यक्ष 35 से 45 वर्ष और जिला अध्यक्ष 45 से 60 वर्ष निर्धारित

-मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष वही बनेगा जिसकी साफ सुथरी छवि और अपराधिक प्रकरण दर्ज न हो: श्रीमती अमिता चपरा

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को संगठन पर्व के द्वितीय और तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। इस चरण में मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव आपसी सहमति से किए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 35 से 45 वर्ष और जिला अध्यक्ष के लिए 45 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में साफ-सुथरी छवि, आपराधिक प्रकरणों से मुक्त होना, और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की योग्यता अनिवार्य होगी।


केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि रायसेन जिले में बूथ स्तर तक की समितियों का गठन पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि मंडल और जिला अध्यक्ष ऐसे होने चाहिए जो संगठन को मजबूती प्रदान करें और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें।
जिला संगठन चुनाव अधिकारी श्रीमती अमिता चपरा ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पदाधिकारी वही बनेगा जो संगठन के प्रति समर्पित हो और जिसकी छवि साफ हो। चुनाव में जनप्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श किया जाएगा।


कार्यशाला में संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने भी कहा कि मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के चयन में निष्ठा और अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। जेब से निकले कार्यकर्ता पदाधिकारी नहीं बनेंगे। समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, निर्वाचन से प्रभारी, श्री सुरेंद्र तिवारी, श्री अजय सिंह जाट, कार्यालय मंत्री श्री जीतू ठाकुर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया।

न्यूज़ सोर्स-  हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी/रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुनि धर्म की कठिन साधना और श्रावक धर्म की सरल राह से प्रशस्त होता है मोक्ष मार्ग” – मुनि श्री प्रमाणसागर     |     ओरछा में 23 से 27 अप्रैल तक होगा भव्य राम महोत्सव     |     कलमकारों ने थामा माइक, सुरीला हुआ नववर्ष मेला     |     भाजपा जिला कार्यालय से लेकर प्रत्येक बूथ पर 6 अप्रैल को मनाया जाएगा पार्टी का 47वा स्थापना दिवस     |     ग्राम कड़ोला राघौ में भव्य गणगौर महोत्सव का शुभारंभ     |     कलेक्टर के आदेश की अवहेलना :तुलसीपार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे ट्यूबवेल खनन     |     साईकिल स्टैंड के नाम पर लाखों का भृष्टाचार     |     भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811