Let’s travel together.

नेत्रहीन बालिका वर्ग मैच में भी लगे चौके, दर्शकों ने कहा-पहली बार देखा ऐसा क्रिकेट मैच

0 101

– मप्र ने राजस्थान को 10 विकेट से हराया

– मप्र की दुर्गा बनी मैन ऑफ द मैच
रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल परिसरस्टेडियम में शुक्रवार को नेत्रहीन बालिका वर्ग का क्रिकेट मैच खेला गया। मप्र और राजस्थान की टीमों के साथ यह फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मप्र ने राजस्थान को दस विकेट से हरा दिया। मैच की शुरूआत में म.प्र. की कप्तान ने टॉस जीता। इस 20-20 मैच मे राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 गेंदों पर 10 विकेट खोकर 118 रन बनाए। मैच देखने के लिए आए दर्शकों ने कहा कि वह शिवपुरी में पहली बार ऐसा मैच देख रहे हैं जिसमें दोनों ही टीमों के खिलाड़ी नेत्रहीन हैं। आयोजकों ने बताया कि इन मैचों में तीन कैटगरी में खिलाड़ियों को बांटा जाता है। पूर्णता: नेत्रहीन खिलाड़ी को बी-1 का दर्जा मिलता है जबकि दृष्टि के हिसाब से बी-2 व बी-3 खिलाड़ियों में बांटा जाता है।

एमपी की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन-

इस 20-20 मैच मे राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 गेंदों पर 10 विकेट खोकर 118 रन बनाए। जिसमें राजस्थान की ओर से कप्तान सिमरत कौर 36 रन, मुस्कान 27 रन का ही योगदान दिया। म.प्र. की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनीता 2, प्रिया ने 1 विकेट हासिल किया। वहीं 7 बल्लेबाजों को म.प्र. की बालिकाओं द्वारा अपनी शानदार फील्डिंग के चलते रन आउट किया। म.प्र.की ओर से 119 रनों का पीछा करने उतरी सुनीता व दुर्गा ने पारी की शानदार शुरुआत की और सुनीता 36 व दुर्गा ने 66 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए यह मैच 10 विकेट से जीतकर ट्रॉफी व 51 हजार रुपए की राशि म.प्र. के नाम की।

मैन ऑफ द मैच रही नेत्रहीन दुर्गा-

इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 66 रन बनाने वाली दुर्गा को दिया गया। मैच से पूर्व म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के अध्यक्ष डॉ.राघवेन्द्र शर्मा, हैप्पी डेज स्कूल के संचालक अर्जुन लाल दीवान व गुरूजी व आरटीओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों की मौजूदगी रही। इस मैच में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी व पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, सीआरपीएफ कमांडेंट उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811