भोपाल के तीन नाबालिक बच्चे रेल पटरी पकड़ दीवानगंज स्टेशन पहुंचे,पुलिस ने बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल के रहने वाले तीन नाबालिक बच्चे रेल की पटरी पटरी किनारे चलते सभा गुजरी देर रात के रेलवे स्टेशन दीवानगंज पहुंच गए। सेमरा गांव वालों ने दीवानगंज चौकी पर इसकी सूचना दी गई तो सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुनील लोधी आरक्षक राजू चौहान दीवानगंज रेलवेस्टेशन पहुंच कर तीनों बच्चों को दीवानगंज चौकी लेकर आए। दीवानगंज पुलिस ने तीनों बच्चों को पहले खाना खिलाया। पुलिस द्वारा बच्चों से पूछने पर बच्चों ने अपना नाम दुर्गेश पिता सुशील गुप्ता उम्र 13 वर्ष निवासी मदनी नगर बराई थाना कटारा भोपाल, राहुल धुर्वे पिता रवि धुर्वे उम्र 14 वर्ष निवासी मदनी नगर बराई थाना कटारा भोपाल , अमन पिता असगर सूर्यवंशी उम्र 17 वर्ष मदनी नगर बराई थाना कटारा भोपाल के रहना बताया गया। अमन ने बताया की उसकी उसके पिता से रविवार को बहस हो गई थी तो गुस्से में अपने दो दोस्तों को साथ लेकर पैदल चलते हुए रेलवे स्टेशन भोपाल पहुंचा। तीनों दोस्तों ने रविवार की रात रेलवे स्टेशन भोपाल में गुजरी। सोमवार सुबह तीनों दोस्त रेल की पटरी पटरी किनारे चलते हुए सोमवार दे रात रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा पहुंचे थे।
सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, सुनील लोधी, लखपत सिंह, सूरज वर्मा, और राजू चौहान के द्वारा रात में ही बाग सेबनिया थाना, कटारा थाना प्रभारी को फोन लगाकर जानकारी जुटा गई। तो तीनों बालक थाना कटारा के अंतर्गत रहने वाले निकले। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी द्वारा कटारा थाना प्रभारी बातचीत की गई। कटारा थाना प्रभारी ने बच्चों के घर की जानकारी प्राप्त कर दीवानगंज पुलिस को दी। कटारा थाना प्रभारी और नाबालिक बच्चों के परिजन दीवानगंज चौकी पर पहुंचे। तीनों नाबालिक बच्चों को दीवानगंज पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिए। बच्चों के मिल जाने पर बच्चों के परिजनों ने सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी सहित समस्त दीवानगंज पुलिस स्टाफ को धन्यवाद दिया।