मेष राशि- अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रु परेशानी उत्पन्न कर सकते है. स्वतंत्रता पूर्वक कार्य करें. गुप्त प्रयासों को प्रकट न करे. व्यवसाय में तोजना बनाकर कार्य करने से लाभ होगा. समस्याओं का समाधान हो सकता है. आत्मविश्वास को कम न होने दें. सगे संबंधियों का व्यवहार विशेष सहयोगात्मक नहीं रहेगा. राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा.
वृषभ राशि- कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा नई जान पहचान बढ़ेगी. परंतु राजनीति से बचें. व्यवसाय अचानक लाभ वृद्धि की संभावना रहेगी. नए व्यावसायिक रिश्ते आगे बढ़ेंगे. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगो को पदोन्नति मिलेगी. बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है. खेलकूद में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा.
मिथुन राशि- राजनीति में रणनीतिक कौशल की चारों ओर प्रशंसा होगी. राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. नौकरी में अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी. अधिक भावुकता से बचें. व्यावहारिक रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करें. जीवन शैली को सुरक्षित बनाने का प्रयास करें. अधिक लोभ लालच से बचें. कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमानित होना पड़ सकता है.
कर्क राशि- महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है. धैर्य को कम न होने दें. विरोधी पक्ष कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं. कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हे. व्यवसाय के क्षेत्र लाभ के संकेत प्राप्त होंगे. शेयर, लॉटरी, दलाली, आयात ,निर्यात क्रय विक्रय के कार्य में लगे लोगों को कड़े परिश्रम के बाद कुछ धन प्राप्त होगा. जिससे मन में असंतोष बढ़ सकता है.
सिंह राशि- व्यापार में व्यापारिक योजनाओं को बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है. नवीन उद्योग धंधे में किसी अनजान व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. दिन संघर्ष युक्त रहेगा. कार्यों में बनते बनते विघ्न बाधा आएंगे. यात्रा करते समय अपरिचित लोगों पर अधिक विश्वास न करें. धैर्यपूर्वक कार्य क्षेत्र में कार्य करें. परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेगी. संयम बनाए रखें.
कन्या राशि- कार्य क्षेत्र में आ रही मुश्किलें कम होगी. रुका हुआ कार्य बन सकता है. व्यवसाय में कार्यरत अचानक लाभ होने की संभावना है. राजनीति में भाषण शैली की सराहना होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में आ रही बाधा दूर होगी. पहले से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे.
तुला राशि- कार्य क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी. मित्र से शुभ समाचार मिलेगा. अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी. कला, अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी.
वृश्चिक राशि- राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे. राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी. अधिकारियों से व्यर्थ तर्क न करे. कार्य में सकारात्मक परिवर्तन होने के संयोग बनेंगे. कार्यशाली से लोग प्रभावित होंगे. कार्य विस्तार की योजना बनेगी. सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों की से सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि- सोच को सकारात्मक बनाए रखें. व्यवसाय के में कार्यरत लोगों को अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा.राजनीति में किसी के बहकावे में न आए. सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान का ध्यान रखें. विरोधी पक्ष कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. अटका कार्य पूर्ण हो सकता है.
मकर राशि- सहकर्मियों का सहयोग बढ़ेगा. व्यापार में लोगों को नए आय स्रोतों से लाभ होने की संभावना रहेगी. राजनीति में किसी उच्च पदाधिकारी से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा. प्रभाव बढ़ेगा. सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ संघर्ष बढ़ सकता है. अचानक रुका हुआ कार्य भी बन सकता है.
कुंभ रशि- राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा. कार्यशाली तथा व्यवहार को सकारात्मक रखें. तनाव मुक्त होकर ईमानदारी से कार्य करें. सामाजिक कार्यों में वर्चस्व बढ़ेगा. आवश्यकताओं को नियंत्रित रखें. संतान से शुभ समाचार मिलेगा.
मीन राशि- अचानक लाभ होने के योग बनेंगे. परिश्रम का फल प्राप्त होगा. सरकारी नौकरी में स्थानांतरण के योग हे . अभिलाषा पूरी होगी. अहंकार से बचने का प्रयास करें. राजनीति में विरोधी पक्ष कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं. पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे. सगे संबंधियों के द्वारा सहयोग बढ़ेगा