Let’s travel together.

सांची को विदिशा मे शामिल करने को लेकर उठने लगे विरोध के स्वर,हो सकता है बडा आंदोलन,सभी राजनीतिक दल आये एक मंच पर

0 334

देवेन्द्र तिवारी सांंची,रायसेन

सांंची रायसेन जिले का एक मात्र ऐतिहासिक स्थल माना जाता है यह स्थल रायसेन की पहचान होने से देश विदेश से जुडा हुआ है ।इन दिनों सांंची को विदिशा मे शामिल करने की चर्चा तेजी से चल रही हैं तो दूसरी तरफ सांची को विदिशा मे मिलाने पर इस स्थल सहित जिले भर मे विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं इतना ही नहीं इस मुद्दे को लेकर सभी राजनीतिक दल के नेता एक ही मंच पर दिखाई देने लगे हैं ।इसके साथ ही इस स्थल से छेडछाड पर बडे आंदोलन की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार सांंची को विदिशा मे मिलाने की चर्चा जोरों पर चल रही हैं तथा लोगों मे असमंजस की स्थिति बन गई है इस मामले को लेकर लोगो मे खासी नाराजगी बढ गई हैं जबकि इस स्थल को लेकर विदिशा मे मिलाये जाने की हवा फैलने से लोग हैरान दिखाई देने लगे हैं जबकि इस स्थल की सीमा से ही लगा हुआ विदिशा जिला है तथा विदिशा के अधिकांश लोग यहाँ आते जाते रहते हैं इसके साथ ही अनेक विदिशा के संपन्न लोगों द्वारा यहां सीमा से लगे क्षेत्र से ही भूमियाँ खरीदफरोख्त कर कृषि भूमि को तहसनहस कर व्यवसायिक भूमि में बदलाव कर डाला तथा बडे बडे कारोबार फैला लिए हैं इसके साथ तथा इस क्षेत्र में आने वाले आपराधिक तत्वों पर भी कडी निगरानी बनी रहती हैं जिससे यह क्षेत्र शांति के टापू के रूप में विश्व भर में प्रसिद्ध है यहां अनेक बुद्धि जीवी लोग आकर अपना ठिकाना बना लेते हैं तथा सभी लोग मिलजुलकर रहते है इसके साथ ही इस क्षेत्र को विश्व पर्यटक स्थल की श्रेणी में रखा गया है ।अब जबसे इस नगर को विदिशा मे जोडने की हवा चली तभी से लोगो आक्रोशित हो चले है इतना ही नहीं इस नगर के विदिशा मे जोडने पर इसके विरोध में रायसेन जिला मुख्यालय पर भी आवाज उठने लगी है अब यह नगर में लोगो ने इसका खुलकर विरोध शुरू कर दिया है हाल ही में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभूराम चौधरी के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर भी यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया तब उन्होंने भी दो टूक शब्दों में लोगो को आश्वस्त किया था कि यह नगर किसी भी स्थिति में विदिशा मे नही मिलाया जायेगा ।हालांकि कुछ लोग यहाँ तक कहते देखे जाते है कि इस क्षेत्र का विदिशा मे मिलाने को लेकर परिसीमन शुरू हो चुका है ।तब लोगों का आक्रोश और अधिक फैलने लगा है तथा इस मुद्दे पर इस स्थल पर सभी राजनीतिक दल के लोग एक मंच पर आ खडे हुए हैं ।

इनका कहना है-

हम किसी भी कीमत पर सांंची को विदिशा मे शामिल नहीं होने देगें हमनें हाल ही में भूमि पूजन करने आये क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी से भी चर्चा की है उन्होंने भी इस स्थल को विदिशा मे नहीं मिलाने का आश्वासन दिया है ।सांची को विदिशा मे मिलाने का हम कडा विरोध करेंगे
सांची को विदिशा मे हम किसी भी कीमत पर नहीं मिलने देगें हम पूरी ताकत से विरोध करेगें ।

कमलकिशोर पटेल समाजसेवी सांची 

ऐसी जानकारी मिल रही है कि सांंची को विदिशा मे मिलाया जायेगा ।यह किसी भी कीमत पर उचित नहीं है हम विरोध करने में पीछे नहीं हटेंगे।

संजीत वर्मा विधायक प्रतिनिधि सांंची

यह केसे संभव होगा कि सांची को विदिशा मे मिलाया जाये ।हम पूर्ण रूप से इस मामले का विरोध करते हैं ।जवाहर सिंह चौहान भाजपा नेता

सांची को विदिशा मे मिलाने का हम पूरी ताकत से विरोध करेगें अगर ऐसा होता है तो हम जबरदस्त आंदोलन करेगें –शकील पटेल कांग्रेस नेता

सांंची को विदिशा मे शामिल करने की ऐसी कोई जानकारी हमारे पास नहीं आई है न ही ऐसी कोई सूचना मिली है शासन से ऐसी कोई जानकारी आती है अथवा सूचना मिलने पर अवगत कराया जायेगा ।हमारे सज्ञान मे ऐसा कुछ नहीं आया है ।

-श्रीमती नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार टप्पा सांंची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811