Let’s travel together.

विभिन्न आयोजनों में बनने वाले भोजन के संबंध में कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

0 90

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने मैरिज गार्डन संचालक, होटल संचालक, रेस्टोरेंट, केटरर, टेंट हाउस, वाटर सप्लायर, किराना और डेयरी संचालकों को विभिन्न आयोजनों में बनने वाले भोजन के संबंध में एडवाइजरी जारी की है जिसके तहत विभिन्न आयोजन जैसे विवाह समारोह, भंडारा, सामुदायिक कार्यक्रम जहां अधिक संख्या में लोगों के लिए सामूहिक भोजन बनाकर परोसा जाता है। उसमें यह ध्यान रखा जाए कि होटल या मैरिज गार्डन संचालक अथवा कार्यक्रम आयोजक भोजन तैयार करने वाले उन्हीं केटरर की सेवाएं लेंगे, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानव प्राधिकरण के पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो।

इस बात का अनुबंध कैटरर के साथ करेंगे कि कार्यक्रम में क्या-क्या खाद्य सामग्री तैयार की जाएगी। उसे गुणवत्ता युक्त रखने की जवाबदारी केटरर एवं संचालक की होगी। कार्यक्रम संचालक या कैटरर भोजन बनाने में तैयार की गई सामग्री पानी, डेयरी पदार्थ, तेल, घी इत्यादि खाद्य पदार्थों के लगभग दो-दो किलोग्राम मात्रा कार्यक्रम समाप्त होने के सात दिवस तक सुरक्षित रखेंगे, जिससे आवश्यकता पड़ने पर नमूना जांच संबंधी कार्रवाई की जा सके।
पैक खाद्य सामग्री के संबंध में निर्माण या एक्सपायरी डेट तथा लॉट नंबर, बैच नंबर तथा निर्माता कंपनी का नाम व पता रैपर या लेवल के रूप में कार्यक्रम समाप्ति के सात दिन तक सुरक्षित रखेंगे। इसमें जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर, मावा इत्यादि को दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर फ्रीजर इत्यादि में संरक्षित रखेंगे। भोजन का उपयोग तैयार होने के 4 घंटे के भीतर उपयोग किया जाए और किसी भी स्थिति में अगले दिन बासी भोजन मेहमानों को न ही परोसें और अन्य किसी व्यक्ति को वितरित नहीं करेंगे। इसके अलावा भोजन तैयार करने में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य के संबंध में यह ध्यान रखा जाए की कोई कर्मचारी संक्रामक रोग से ग्रसित ना हो। यह एडवाइजरी 500 से अधिक व्यक्तियों की संख्या पर लागू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811