Let’s travel together.

लुधावली सेवा बस्ती में लगा स्वास्थ्य शिविर

0 80

– जनजाति समाज के स्वतंत्रता सेनानियों पर व्याख्यान का भी किया गया आयोजन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सेवा भारती के माध्यम से बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में लुधावली सेवा बस्ती में एक स्वास्थ्य शिविर एवं बालक छात्रावास में बिरसा मुंडा तथा जनजाति समाज के स्वतंत्रता सेनानियों पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
जिसमें छात्रावास समिति के कोषाध्यक्ष प्रमोद पांडे द्वारा बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर हम सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर मिशनरी विद्यालय में पढ़ते हुए उन्होंने यह समझा कि यह हम सभी को विचार से नास्तिक बनाने का कार्य कर रहे हैं और उन्होंने विद्यालय छोड़कर समाज के कार्यों में जुट गए तथा स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी बनकर उन्होंने पूरे वनांचल में जन जागरण किया तथा अंग्रेजों ने षडयंत्र रचकर गिरफ्तार कर लिया और एक रहस्य में ढंग से भगवान बिरसा मुंडा हम सभी को छोड़कर चले गए । लेकिन इस अल्प आयु में उनके द्वारा जलाई स्वतंत्रता की चिंगारी अब ज्वाला बनकर पूरे समाज में जल रही थी। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती के साथ समापन किया गया । इसके अलावा गुरु नानक जयंती के अवसर पर पंच प्यारों को माला पहनकर गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया गया जिसमें सेवा भारती से श्री अर्जुन सिंह दांगी विभाग  समन्वयक, ओम बंसल अध्यक्ष जिला सेवा भारती,नरेंद्र गुप्ता सचिव नगर सेवा भारती,जगदीश खंडेलवाल, दिनेश श्रीवास्तव अन्य प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811