Let’s travel together.

प्रभारी मंत्री के औचक निरीक्षण में गायब रहने वाले करैरा सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा प्रस्ताव

0 160

– सीएमओ करैरा पूरन सिंह कुशवाह के विरुद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कार्य में लापरवाही पर नगर परिषद करैरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूरन सिंह कुशवाह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए संभाग आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है। अभी 8 नवंबर को जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा करैरा में औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर परिषद के कार्यों का भी जायजा लिया। नगर परिषद में साफ सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान सीएमओ करेरा पूरन सिंह कुशवाह बिना किसी सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए।
इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए भी समीक्षा बैठकों में लगातार निर्देश देने के बाद भी नगर परिषद करेरा क्षेत्र की शिकायतों का संतुष्टि प्रतिशत अत्यंत कम है।
इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत हितग्राहियों की प्रोफाइल कार्य की प्रगति कम, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाने, एनयूएलएम के तहत स्वरोजगार मूलक योजनाओं में कम प्रगति, स्वयं सहायता समूह ग्रुप लोन, बैंक लिंकेज, क्षेत्र स्तरीय संगठन के गठन आदि में अत्यंत कम प्रगति पाई गई है। इसके अलावा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जिसमें अभी 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं, परंतु सीएमओ करैरा द्वारा आयुष्मान कार्ड अभियान में भी रुचि न लेते हुए कार्य में लगातार लापरवाही बरती जा रही है! इस लापरवाही पर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सीएमओ करैरा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए ग्वालियर संभाग आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811