अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा भेल के तत्वावधान में ग्राम पडौनिया में हुआ गौ संवर्धन दीपयज्ञ
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष विपिन भार्गव एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा के मुख्य प्रब. ट्रस्टी शिवनारायण राजपूत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पडोनिया में शिव शक्ति सेवा मण्डल गौशाला संचालित कर रहा है इसमें वर्तमान में 40 गौधन की सेवा की जारही है।
आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायत्री परिवार संयुक्त तत्त्वावधान में एक गौ संवर्धन दीपयज्ञ किया गया जिसमें गाय माता के भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान के बारे बताते हुए उसे बचाने और उसके वंश की वृद्धि करने का संकल्प दिलाया गया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तपन भौमिक (दादा) मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मंडीदीप राजेंद्र अग्रवाल, उमेश पाल, नरेन्द्र मैथिल ग्राम पडौनीया निवासी रामनारायण शर्मा एस. डी.ओ. पी.गायत्री परिवार औबेदुल्लागंज के रमेश विजयवर्गीय, अरविन्द विजयवर्गीय आदि उपस्थित, एन. पी. बालदया, हरीश केथूनिया, श्री राजू कन्नौजिया, पतिराम आजाद, रवि मालवीय आदि उपस्थित रहे.विपिन भार्गव द्वारा बताया गया कि गौशाला के माध्यम से गाय के गोबर और गोमूत्र के उत्पाद बनाये जावेंगे एवं जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ावा दिया जावेगा। माखन सिंह परमार ने उपस्थित सभी जन समुदाय को विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ मंडीदीप दिनांक 13 से 16 जनवरी 2025 में भाग लेने हेतु सभी का आह्वान किया.
मुख्य अतिथि भौमिक ने अपने उदभोदन में कहा कि पूर्वजों के समय गाय को गौधन माना जाता था। और गौधन गांव गांव में बहुतायत में होता था। लेकिन आज दुर्भाग्य हे कि हमें गौशालाएँ खोलकर उनकी रक्षा करनी पढ़ रही है।और उनकी रक्षा के लिए संकल्प दिलाने पढ़ रहे हैं।उन्होंने बताया कि मप्र में 750 गौशालाएँ संचालित हैं। कार्यक्रम में ग्राम पडौनिया के निवासियों के साथ मंडीदीप, इंडस टाउन तथा प्रज्ञापीठ बरखेड़ा के गायत्री परिजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुरेश श्रीवास्तव ने और गोवर्धन पूजा के साथ मधुर गीतों की प्रस्तुति कुशुम लाल नागले तथा श्रीमती माधुरी खादीपुरे द्वारा दी गई.आभार प्रदर्शन विपिन भार्गव द्वारा किया गया।