Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिले सरपंच संघ के प्रतिनिधि

0 203

मुख्यमंत्री से मिले सरपंच संघ के प्रतिनिधि

भोपाल ।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों की कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रुप के सदस्य प्रदेश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाह कर चुके हैं। वर्तमान तीसरी लहर की आक्रामकता भले कम हो लेकिन सभी सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है। इस दिशा में ग्राम में हमारे जागरूक पंचायत प्रतिनिधि जो पूर्व में उत्तरदायित्व निभा चुके हैं, उन्हें समाज हित में सक्रिय होना है। टीकाकरण कोरोना संक्रमण से बचाव का सशक्त माध्यम है। यह मजबूत सुरक्षा चक्र है। टीकाकरण से शेष रहे लोगों के घर-घर जाकर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। किशोर वर्ग के लिए चल रहे टीकाकरण कार्य को भी गति देना है, जिससे कोई भी पात्र किशोर वैक्सीनेशन से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर सरपंच संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सरपंच संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में सुझाव-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्राप्त सुझावों के अध्ययन के पश्चात आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। सरपंच संघ के पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।रायसेन जिला अध्यक्ष आदरणीय डॉ. जयप्रकाश किरार जी, अनीता किरार जी की अगुवाई में पंचायतीराज के प्रतिनिधि मंडल ने आज सी एम हाउस भोपाल प्रदेश के मुखिया आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात की||

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811