Let’s travel together.

लोकसभा आम निर्वाचन-2024::होशंगाबाद लोकसभा में शामिल उदयपुरा विधानसभा में 60.68 प्रतिषत मतदाताओं ने किया मतदान

0 160

66.97 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 53.90 प्रतिशत महिला मतदाता और 40 प्रतिशत थर्ड जेण्डर मतदाताओं ने किया मतदान

रायसेन।लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 17-होशंगाबाद में शामिल उदयपुरा विधानसभा में सभी 308 मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। चाहे वृद्ध हो या युवा मतदाता या महिला मतदाता सभी मतदान करने के लिए उत्साहित थे। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लम्बी-लम्बी कतारें देखीं गईं। मतदान केन्द्रों पर युवाओं से लेकर वयोवृद्ध मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने बताया कि होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में शामिल जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। हर आयु वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करने खासे उत्साहित थे। उदयपुरा विधानसभा में कुल 60.68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 66.97 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 53.90 प्रतिशत महिला मतदाता और 40 प्रतिशत थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं।


कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदान हेतु आने वाले दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, रैम्प सहित सभी जरूरी इंतजाम किए गए। वृद्ध तथा दिव्यांग मतदाताओं को लाइन से हटकर पहले मतदान की सुविधा भी दी गई। सभी मतदान केन्द्रों पर छाया, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध रहीं। मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए आने वाले नवीन मतदाताओं तथा वृद्ध मतदाताओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।


मतदान केन्द्रों पर आकर्षण का केन्द्र बने सेल्फी पाइंट
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में शामिल रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान केन्द्रों पर लगाए गए सेल्फी प्वाइंट मतदाताओं के आकर्षण का केन्द्र रहे। इस प्रकार के नवाचारों ने विशेषकर युवा वर्ग के लिए लोकतंत्र के महापर्व को रुचिकर बनाया है। मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करने के पश्चात स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के साथ सेल्फी पाइंट में खड़े होकर सेल्फी ली जा रही है और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है तथा उनके द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की गई।


दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में शामिल जिले की उदयपुरा विधानसभा में मतदान मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं तथा वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर तथा सहायक की व्यवस्था की गई, जिससे कि उन्होंने सहज रूप से अपने मताधिकार का उपयोग किया। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-213 पर 85 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता श्री भूरेलाल द्वारा मतदान कर लोकतंत्र के सजग प्रहरी की जिम्मेदारी निभाई। इसी प्रकार 80 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता श्रीमती संतरा बाई ने भी अपने मतदान केन्द्र क्रमांक-83 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान केन्द्र क्रमांक 213 पर ही 82 वर्षीय श्रीमती छोटी बाई ने भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता की। साथ ही सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की। वृद्ध मतदाता श्री भूरेलाल, श्रीमती छोटी बाई, श्री कालराम, श्रीमती संतरा बाई सहित अन्य मतदाताओं ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा हम बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं।


पहली बार मतदान कर खुश हुए युवा मतदाता
उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक-80 बरेली में नवीन मतदाता कृष्ण पटवा, अंकित केवट, मतदान केन्द्र क्रमांक-83 पर नवीन मतदाता रिया जैन, वैभव जैन, चन्द्रभान सिंह राजपूत, मतदान केन्द्र क्रमांक-206 पर नवीन मतदाता भूमिका रघुवंशी, मतदान केन्द्र क्रमांक-2013 पर नवीन मतदाता हेमंत कुमार सहित अन्य नवीन मतदाताओं ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार सहभागी बनने पर हम बहुत गौरवान्वित है। युवा मतदाताओं ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। यह हमारा अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य भी है। हमारे द्वारा किए गए मतदान से ही जनप्रतिनिधि का चुनाव होता है। इसलिए हमें स्वविवेक से बिना किसी दबाव के योग्य उम्मीवादर को वोट देना चाहिए।


मतदाताओं को भाया ऑल वुमन पोलिंग बूथ
उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श मतदान केन्द्र/महिला मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इन मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई गई थी तथा उन्हीं के द्वारा सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। आदर्श मतदान केन्द्र/महिला मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मित्र, हेल्प डेस्क, मेडिकल हेल्प, मतदाता प्रतीक्षा केन्द्र तथा मतदाताओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी। यहां आने वाले मतदाताओं को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही मतदाताओं से फीडबैक भी लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811