Let’s travel together.

बुदनी में आज भाजपा की ताकत दिखाने की बारी…

0 290

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में नामांकन जमा करने का सिलसिला जारी है। 18 अक्टूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल ने अपना नामांकन जमा कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। हर देखने वाला यही कहता नजर आया कि 17 साल बाद कांग्रेस ने ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इधर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव अपना नामांकन जमा करेंगे।


बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के नामांकन जमा कराने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बुदनी विधानसभा के राजनीतिक गलियारों में कल से दिन यह चर्चा हो रही कि कांग्रेस ने तो अपना शक्ति प्रदर्शन दिखा दिया, अब देखते है बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन कैसा होता है?
13 नवंबर को होता मतदान
गौरवतल है कि जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर से नामांकन जमा करने की प्रक्रिया जारी है। नामांकन जमा करने का आज आखिरी दिन है, इसके बाद 30 अक्टूबर तक नामांकन निकाले जा सकेंगे, वहीं 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम आ जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811