सागर। अखिल भारतीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन का 21 वें वर्ष आयोजन संजोग समिति सागर के द्वारा 28 और 29 दिसंबर को आदर्श गार्डन सागर में आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय कार्यक्रम मैं
पूरे भारतवर्ष से प्रविष्टियों को आमंत्रित किया है।
समिति के अध्यक्ष रजनीश जैन डीसेंट ने बताया कि लगातार 21 वर्षों से यह कार्यक्रम संजोग समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम बड़े भव्य और आकर्षक तरीके से किया जाएगा। युवक युवतियों की का परिचय बायोडाटा रंगीन पुस्तक में प्रकाशित किया जाएगा। फार्म प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है। प्रविष्टि शुल्क ₹700 रखा गया है जिसे ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। डाक से पुस्तक मंगाने वालो के लिए शुल्क ₹800 निर्धारित है। संजोग समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जवाबदारियाँ दी गई है। शीघ्र ही समिति के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर जाकर प्रविष्टियां एकत्रित करने के लिए संपर्क करेंगे। इस बार 1500 प्रविष्टि एकत्रित करने का लक्ष्य समिति ने तय किया है
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861