Let’s travel together.

विश्व परिवार दिवस पर विशेष… परिवार से बढ़कर होता है सामाजिक परिवार जिसमें संपूर्ण समाज के हित सधे रहते हैं- मनोज पांडे

0 368

विदिशा। परिवार के लिए सभी जीते हैं और उसके हितों की रक्षा के लिए परिवार जन हर दम खड़े रहते हैं लेकिन संपूर्ण समाज के हितों की कल्पना एवं उसके लिए कार्य करने वाला सामाजिक परिवार समाज से भी बड़ा होता है उक्त उद्गार मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने मुक्तिधाम परिसर में आयोजित विश्व परिवार दिवस कार्यक्रम के दौरान कहा।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी परिवार के संरक्षण उनके हितों के लिए सोचते हैं लेकिन सामाजिक परिवार एक ऐसा सामाजिक संगठन होता है जो परहित की सोच के अनुसार कार्य करता है। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक आज सामाजिक परिवार का ताना-बाना इतना बढ़ चुका है जैसे पूरा समाज विश्व समाज के रूप में हमारा अपना परिवार कहलाता है। उन्होंने आगे कहा कि मुक्ति धाम सेवा समिति एवं टीम मुक्तिधाम लगातार सामाजिक हितों के लिए हरदम तत्पर रहता है जिसमें हर संप्रदाय हर धर्म और जाति के लोग एक सामाजिक इकाई के रूप में कार्य करते हैं और सही मायने में यही विश्व के सामाजिक परिवार को भी परिभाषित करता है। संस्था सचिव के मुताबिक आज पर्यावरण से लेकर हर सेवा गतिविधियां इसी सामाजिक परिवार के दायरे में आती हैं चाहे वह पर्यावरण से जुड़ा हो दीन दुखियों की सेवा से जुड़ा हो या फिर उनके सुखद भविष्य की कामना करने की बात हो। श्री पांडे के मुताबिक अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन परहित के लिए जीवन जीना ईश्वर को भी पसंद है इसलिए आज समस्त मानव जाति एक सामाजिक परिवार के रूप में सब के हितों को लेकर चलती है। उन्होंने आगे कहा कि मुक्तिधाम परिवार का सामाजिक सरोकार से बड़ा नाता है जो सभी को लेकर साथ चलता है। लायन राजकुमार सर्राफ ने कहा कि हम सब सामाजिक होते हुए भी एक परिवार की भांति जुड़े हुए हैं और यह अवसर मुक्ति धाम सेवा समिति के द्वारा हम सभी को मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विश्व परिवार दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ और सभी ने एक ऐसे स्थल का निर्माण किया जहां सामूहिक रूप से सभी लोग एक साथ एकजुटता के साथ बैठ सकते हैं और उसका नाम परिवार वाटिका के नाम पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे अनाज व्यापारी मान सिंह रघुवंशी द्वारका प्रसाद खत्री लॉयन अजय साहू लायन राजकुमार सर्राफ पूर्व जनपद सीईओ हरिनारायण शर्मा संतोष गुप्ता लाला राम रघुवंशी मोहनलाल साहू मुकेश कुशवाहा मोहित राठौर ललित किशोर सक्सेना डॉ हेमंत विश्वास सत्यम ताम्रकार आदि खासतौर से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विश्व परिवार दिवस को सामाजिक परिवार दिवस के रूप में मनाते हुए सब के हितों एवं एकजुटता से काम करने का संकल्प भी लिया।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811