Let’s travel together.

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित शपथ समारोह में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कक्षा प्रतिनिधियों का चयन

0 133

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में आयोजित शपथ समारोह में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कक्षा प्रतिनिधियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संचालक चिकित्सा शिक्षा  डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, और अन्य विशिष्ट अतिथियों में संस्थान की अधिष्ठाता डॉ कविता एन सिंह, स्टाफ एडवाइजर डॉ अन्ना एलेक्स, एडवाइजर स्टूडेंट यूनियन डॉ आर पी कौशल, चेयरमैन स्टूडेंट यूनियन डॉ मंजूषा गोयल, और, डॉ दीप्ति चौरसिया, डॉ रुचि टंडन, डॉ तृप्ति सक्सेना, डॉ एच यू घोरि ने भाग लिया। उन्होंने समारोह का उद्घाटन किया और सभी सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाना गर्व की बात है।

 

समारोह में डॉ हर्ष अग्रवाल को अध्यक्ष, उर्वि अग्रवाल को उपाध्यक्ष, और रिनी मनोरिया को सचिव चुना गया और अन्य कक्षा प्रतिनिधियों का चयन किया गया।कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से संस्थान की स्टाफ एडवाइजर डॉ अन्ना एलेक्स ने किया, जिन्होंने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने उत्साह और एकता का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम एक सफल शुरुआत साबित हुआ, जिसमें नए नेतृत्व के प्रति सभी का समर्पण स्पष्ट था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811