Let’s travel together.

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के पहले ठेकेदार ने कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया, ग्रामीण मिट्टी में फंसकर हो रहे परेशान

0 107

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव मुस्काबाद में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा है ओवर ब्रिज बन जाने से सत्ती, बसिया, मुनारा पिपरई ,महुआ खेड़ा, गिद गड़ सहित कई गांवों को फायदा होगा। मगर बारिश में सभी गांव के लोग परेशान हो रहे हैं क्योंकि जहा रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है उस जगह पर ठेकेदार ने लाल मुरम डाल दी। जिससे गांव वालों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने आने जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं बनाया जिससे सभी लोग परेशान हो रहे हैं आने जाने वाले महान लाल मुरम में फंस रहे हैं कई ग्रामीणों को अपने वाहनों धक्का देकर निकलना पड़ रहा है।


कई ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को पहले वैकल्पिक रास्ता बनाना चाहिए था उसके बाद रेलवे ओवर ब्रिज पर काम करना था। ओवर ब्रिज को बनने में कई महीने लग जाएगा। कई महीनों तक हम लोग में मुरम में फंसते रहेंगे।
हम लोग वैसे ही इस फाटक से परेशान थे क्योंकि रेलवे फाटक एक से डेढ़ घंटे तक बंद रहता है जिससे हमें आने जाने में समस्या हो रही थी। ठेकेदार ने हमारे लिए यहां दूसरी समस्या खड़ी कर दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811