मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है। जो महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा।
इसी के तहत ग्राम पंचायत दीवानगंज में सरपंच, उपसरपंच , सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित गांव के गण मान्य व्यक्तियों द्वारा अभियान स्वच्छता ही सेवा के तहत पंचायत और एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला के प्रांगण में साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। बता दे कि पीएम मोदी के जन्मदिन से स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के साथ मनाया जा रहा है जो दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। यह थीम स्वच्छता को दैनिक जीवन और संस्कृति के हिस्से के रूप में अपनाकर संशोधित दृष्टिकोण के साथ व्यवहार परिवर्तन की ओर बढ़ने के परिप्रेक्ष्य में बदलाव का संकेत है।