Let’s travel together.

प्रधानमंत्री आवास हितग्राही को गृह प्रवेश कराया 

0 151

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज में हितग्राही को गृह प्रवेश कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही इंदल गिर पिता नत्थू गिर ,बीरेंद्र पिता खेमचंद को गृह प्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश मैं सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच समीम खान सहित बड़ी संख्या में योजना के हितग्राही शामिल हुए।गृह प्रवेश में सरपंच ने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिले आवासों के लिए शुभकामनाएं दी, और कहा कि प्रधानमंत्री की सोच लक्ष्य निर्धारित कर भारत को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाने की है, जिसमें युवा, महिला, किसान और गरीब समाज के हर व्यक्ति को समाहित किया गया है। प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया, इससे गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने योजना के माध्यम से अपनी गारंटी को पूरा किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811