Let’s travel together.

विधायक सुरेंद्र पटवा ने ली अधिकारियो की बैठक,सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित

0 64

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत सभागृह में  जनपद पंचायत ओबैदुल्लागंज के सभाकक्ष में विधायक सुरेन्द्र पटवा विधानसभा क्षेत्र-141 द्वारा अनुभाग ओबेदुल्लागंज अन्तर्गत आने वाले समस्त विभागों के विभाग प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें प्रत्येक विभाग के द्वारा बारी-बारी से विभाग के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसपर विधायक सुरेंद्र पटवा ने आवश्यक निर्देश दिये। प्रमुख रूप से राजस्व, पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, एमपीईबी, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, ग्रामीण विकास, पीएचई, पुलिस विभाग आदि की समीक्षा की गई।


विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा सभी को निर्देशित किया कि समस्त विभाग ये सुनिश्चित करे कि आमजनो की शिकायतों तथा समस्याओं का एक ही बार में निराकरण हो,उसे बार बार ना आना पड़े।राजस्व महाअभियान 2.0 में ज़िला सातवें स्थान पर रहा तथा तहसील सुल्तानपुर प्रदेश में प्रथम स्थान तथा तहसील गौहरगंज प्रदेश में ग्यारहवें स्थान पर आयी जिसकी विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा प्रशंसा की गई।एमपीआरडीसी को निर्देशित किया कि जहां भी सड़के ख़राब हो उसकी तुरंत मरम्मत की जाये।


-पुलिस विभाग से चर्चा कर जुआ,सट्टा, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगे,साथ ही पुलिस अपना बर्ताव आमजन के साथ अच्छा रखे।पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली समस्त नल-जल योजनाये जल्दी पूर्ण हो।एनएच-45 पर स्थित घाट ख़मरिया तथा झिरपई पर हाईवे में मोड़ को सीधा करने के निर्देश दिये जिससे वहाँ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।भोपाल से होशंगाबाद जाने वाली बसों के रूट को गोहरगंज रोड से होते हुए जाने की चर्चा की गई।गौ पेट्रोलिंग को और बेहतर करने के निर्देश दिये, साथ ही एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव द्वारा बताया गया। कि बैनर लगे हुए दो बोलेरो वाहन 24 घंटे चल रहे हैं इसके अतिरिक्त पशुचिकित्सा विभाग तथा नगरपालिका के वाहन भी गौ पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सुल्तानपुर की विद्युत की समस्याओं को विस्तार से सुना एवम् तत्काल सुधार हेतु ईई श्री ठाकुर को निर्देशित किया तथा समस्त समस्याओं को सी.ई. लेवल तक अवगत कराने के निर्देश दिये।एसडीओ पीडब्ल्यूडी को डोब-गोहाड़ी पुलिया की मरम्मत हेतु निर्देशित किया।अतिक्रमण पर सख़्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा भी की गई, तथा सभी को जनकेंद्रित होकर कार्य करने हेतु कहा गया।
बैठक में तीनों नगरपालिका के अध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष प्रीति ब्रजेश चोकसे भी उपस्थित रही।

इनका कहना है

विभागों के अधिकारियों के साथ आज बैठक की गई जिसमें विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।वहीं सभी अधिकारियों को जनता की समस्या को लेकर समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। जो भी अधिकारी सराहनीय कार्य करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

सुरेंद्र पटवा विधायक भोजपुर विधानसभा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     चर्चित बाबूलाल हत्या कांड में दामाद को मिली आजीवन कारावास की सजा     |     श्रीमती ममता शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क त्वचा(स्किन) रोग जांच शिविर कल     |     प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811