मानस यात्रा की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष में संगीतमय राम कथा का आयोजन
उदयपुरा रायसेन ।श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में आयोजित संतों के आशीर्वाद से नर्मदा अंचल के विद्वानों की सानिध्य में विगत 5 वर्ष से निरंतर विभिन्न ग्रामों में सप्ताह में रविवार को चल रही मानस यात्रा के 5 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम उत्सव के रूप में आयोजित किए गए हैं, जिसमें मानस प्रेमी जनों द्वारा भगवान राम नाम लेखन किया गया जो 21 करोड़ से भी अधिक हो चुका है, सभी भगवान राम नाम पुस्तकों का पूजन अर्चन अयोध्या धाम से रसिक पीठाधीश्वर जन्मेशरणदास जी मंगलमय उपस्थिति में श्री राम जानकी बड़ा मंदिर से एक अनुपम अनुशासित शोभा यात्रा चल समारोह के रूप में निकलेगी जो सत्संग स्थल रघुवंशी गार्डन पर पहुंच कर विश्राम लेगी जहां पर 12:00 बजे से आयोजक गण एवं यात्रा से जुड़े हुए विभिन्न समाजसेवियों का सम्मान के साथ 1:00 बजे से राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकारों की उपस्थिति में राम भजन के साथ राम कथा का वाचन एवं व्याख्या, आध्यात्मिक विद्वान श्री अरुण कुमार जी सम्मानित रामकिंकर भारत भूषण, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रीवा के द्वारा किया जाए 5:00 बजे संत, महात्मा, विद्वान, प्रवक्ता एवं पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया जाएगा, आरती प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा ,मानस यात्रा संयोजक चतुर नारायण अधिवक्ता एवं मानस विद्यापीठ के प्रदेश संरक्षक डॉ देवेंद्र धाकड़ ने सभी मानस प्रेमी बंधुओ से कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है,