Let’s travel together.

किसान का नया प्रयोग देखने पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी

0 147

रायसेन में मूंग फसल के लिए अपनाई ड्रिप पद्धति, प्रति एकड़ 10 क्विंटल का होगा उत्पादन

शिवलाल यादव

रायसेन।रायसेन जिले के ग्राम नकतरा मुंगलिया तिकोदा सिरसौदविकासखंड सिवनी के कृषक दिनेश ठाकुर जिन्होंने मूंग फसल ड्रिप सिंचाई पद्धति से लगाई है। यह अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है। प्रायः ड्रिप सिंचाई पद्धति का प्रयोग फल उद्यान में एवं सब्जियों की खेती में किया जाता है। इस सिंचाई पद्धति से पानी बूंद-बूंद कर पौधों की जड़ों के पास पानी निर्धारित मात्रा में ही गिरता है। जिससे पानी की भरपूर बचत होती है।

निरीक्षण करने पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी

किसान दिनेश ठाकुर के खेत का निरीक्षण करने पहुंचे उप संचालक कृषि एनपी सुमन को कृषक ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 एकड़ में मूंग की फसल ली है। प्रति एकड़ उन्होंने 6 KG बीज का प्रयोग किया था। जिसमें शुरुआती अवस्था में एनपीके उर्वरक का उपयोग आधार डोज के रूप में किया गया था।

ड्रिप सिस्टम के बारे में बताते किसान चैन सिंह मीणा ,शिवराज सोलंकी ने कहा है कि ड्रिप से सिंचाई करने पर कम पानी में उन्होंने अधिकतम क्षेत्र की सिंचाई की है। इसके साथ ही निंदाई की समस्या का भी निदान ड्रिप सिस्टम सिंचाई से हुआ है। 8-10 क्विंटल उत्पादन में प्रति एकड़ प्राप्त होने की संभावना है। इस प्रकार 10 एकड़ की कुल 80-100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य 7196 रुपए के आधार पर कृषक को कुल 6 से 7 लाख रुपए की कुल आय प्राप्त होगी।

5 से 6 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा…..
कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा के डॉक्टर स्वप्निल दुबे ने बताया किफसल ब लागत को घटा देने पर किसानों को शुद्ध 5 से 6 लाख रुपए शुद्ध मुनाफा प्राप्त होगा। वहीं जिले के किसानों को इस पद्धति को अपनाने की बात भी कही है। ताकि जिले के किसान कम लागत में अच्छी फसल प्राप्त कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811