भगवान श्री कृष्ण का जीवन जन्म से लेकर निर्वाण तक कर्म प्रधान रहा जो कि मानव समाज के लिए प्रेरणा पुंज है – रामपाल सिंह
इंडोर खेल स्टेडियम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया आयोजन
सिलवानी रायसेन।भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव नगर व अंचल में उत्साह पूर्वक मनाया गया। मंदिरो व घरो में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ का चित्रण किया जाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर के अटल विहारी वाजपेई इंडोर खेल स्टेडियम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर श्री राजपूत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हमारी संस्कृति एवं जीवन पर कई सबक सिखाती हैं। बच्चे भी भगवान श्रीकृष्ण स्वरूप लगते हैं। श्री राजपूत ने नागरिको से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर धर्म के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन जन्म से लेकर निर्वाण तक कर्म प्रधान रहा जो कि मानव समाज के लिए प्रेरणा पुंज है।
इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विभोर नायक, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, सुरेश यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, सरपंच कांत यादव,मोनू मतांबर, पाषर्द प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, लखन मेहरा आदि मौजूद रहे।