Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 15 अगस्त 2024

0 133

मेष राशि-विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है, इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। अपने जीवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है, अच्छी खबर मिलेगी।

वृष राशि-कारोबार में मेहनत सेआगे बढ़ेंगे। कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए गये काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी।

मिथुन राशि-इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां खत्म होंगी, जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीं होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि– आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी। सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। परिवार का संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

सिंह राशि-खान-पान में लापरवाही स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। माता-पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

कन्या राशि-धन संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वैवाहिक संबंधों में जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। छोटा सी बात किसी झगड़े का भी रूप ले सकती है, जिसके कारण आप परेशानी में फस सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम पर निकलें। नया कारोबार शुरू किया है, तो उसमे अच्छा लाभ होगा।

तुला राशि– मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में बदलाव के साथ अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आप ऐसे व्यक्तियों से जुड़ेंगे, जिनसे आपको सीखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि-समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। छात्रों की बात करें, तो छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है,परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

धनु राशि– व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील हो सकती है, जिससे आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें धन लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल सही बना रहेगा।

मकर राशि-तनाव को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले का व्यापार अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा।

कुंभ राशि-काम क्षेत्र में कामों की तारीफ होगी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई बड़ीखुशखबरी प्राप्त हो सकती है। मां से अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे,

मीन राशि-परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी वाले के लिए दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811