Let’s travel together.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल  मुख्य आतिथ्य में स्वसहायता समूह सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम सम्पन्न

0 103

 

कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने मंत्री एवं भाईयों को एक साथ बांधी राखी

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से जिले की 251763 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किए 30 करोड़ 73 लाख रूपये

यशवंत सराठे बरेली रायसेन
बरेली स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्व-सहायता समूह सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम का लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा मुख्य अतिथि हरनाम सिंह राजपूत,नगर अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्यौहार है।


स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और लाड़ले भैया डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1897 करोड़ रूपए भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 1250 रू लाड़ली बहना योजना के 1250 रू तो खाते में भेजे ही हैं, इसके अलावा 250 रू रक्षाबंधन के शगुन के भी भेजे हैं। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले में भी 251700 से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 30 करोड़ रू से भी अधिक राशि अंतरित की गई है। रायसेन जिले की लाड़ली बहनों को ही साढ़े छः करोड़ रू रक्षाबंधन शगुन के भेजे गए हैं। इसके अलावा भैया मोहन यादव जी ने लाड़ली बहनों को गैस सिलेण्डर के लिए 450 रू के मान से 52 करोड़ रू खाते में अंतरित किए हैं। इसी प्रकार प्रदेश की जिन बहनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है उनके खाते में 332 करोड़ रू सिंगल क्लिक से भेजे गए हैं।


स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं, माताओं-बहनों का स्थान अद्वितीय है। रायसेन जिले में भी अनेक महिला अधिकारी बखूबी अपने विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इन योजनाओं का लाभ पाकर माताएं-बहनें आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहीं हैं। समाज में, देश-प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
मुख्य अतिथि हरनाम सिंह राजपूत ने उपस्थित सभी लाड़ली वाहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से 1897 करोड़ रू लाड़ली बहनों के खाते में जमा किए गए हैं। इसमें लाड़ली बहना योजना के 1250 रू के साथ ही 250 रू शगुन के भी है। इसके अलावा गैस सिलेण्डर हेतु, सामजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी महिलाओं के खाते में जमा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की मदद से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। कार्यक्रम में नगरपरिषद अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लाड़ली लक्ष्मी वाहनों का आत्मीय सम्मान करते हुए लाड़ली वहना योजना,एवं शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को विस्तार से वताया।


एम पी आदर्श स्कूल के संचालक राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि आजीविका मिशन, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप लखपति बहनें बनाने के लिए भी काम किया जा रहा है। हमारे प्रदेश की स्व-सहायता समूहों की अनेक महिलाओं ने देश-प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। आवास योजना ,उज्जवला योजना, शौचालय जैसी योजनाओं का विस्तार से महिलाओं की सुरक्षा ओर विकास हेतु वताया।
यह हमारे लिए गौरव की बात है और जिले की अन्य महिलाएं भी इससे प्रेरित होगीं। कार्यक्रम में नगरपरिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत,एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने भी लाड़ली वहनो को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा श्योपुर से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनाओं के खाते में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की गई है। हमारे रायसेन जिले में 251763 लाड़ली बहनाओं को 30 करोड़ 73 लाख रू से अधिक राशि, रक्षाबंधन शगुन के 6 करोड़ 29 लाख रू, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 14 लाख 88 हजार रू और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के एक लाख 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को 6 करोड़ 64 लाख रू की राशि मिलेगी।

राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी सीएमओ हरिशंकर वर्मा एवं परिषद के कर्मचारियों द्वारा एक वृक्ष मॉ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया । राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रदेश के साथ ही जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाकर नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन तथा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने तथा भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई।

वन परिसर में आयोजित कार्यकम में उपस्थित स्व सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों द्वारा स्वास्थ्य राज्यमंत्री, हरनाम सिंह राजपूत, अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं उपस्थित सभी गणमान्य लोगों की कलाई पर रक्षा सूत्र वाधे, भाईयों द्वारा बहनों को उपहार स्वरूप शगुन तथा एक-एक पौधा भेंट किया गया।

लाड़ली बहनों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए।
रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली वहना आभार कार्यक्रम नगरपरिषद बरेली द्वारा आयोजित किया गया इस अवसर पर महिला वाल विकास परियोजना बरेली की सुपर वाईजर श्रीमति चन्द्र लेखा श्रीवास्तव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की अहम् भूमिका रही।इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल,सभी पार्षद गण, पत्रकार,एवं लाड़ली वहना उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811