Let’s travel together.

देश अपनाएं संस्था द्वारा एक्टिज़न क्लब का एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

0 116

रायसेन। जिले के साँची एवं गैरतगंज ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम रायसेन के सीएम राइज विद्यालय में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएओ साँची ऐश्वर्या मुंद्रा रही ।

यह कार्यक्रम देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘एक्टिजन क्लब’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य बच्चों को सतर्क, जागरूक और सक्रिय नागरिक बनाना है। यह क्लब कक्षा 9 वीं के छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्येक माह 45 मिनट की उत्साहवर्धक, ज्ञानवर्धक, अनुसंधान आधारित, कला आधारित एवं अनुभव आधारित गतिविधियाँ शामिल हैं।देश के बड़े उद्योगपति, निवेशक और बैंकर वल्लभ भंसाली द्वारा वर्ष 2015 में देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन की स्थापना की, जिसका उद्देश्य बच्चों में नागरिकता के गुणों का विकास करना है।

इस कार्यक्रम में संस्था की इंगेजमेंट ऑफीसर सुप्रिया वधाई एवं साँची ब्लॉक के वालंटियर राहुल लोधी एवं गैरतगंज के अंकित दुबे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811