Let’s travel together.

कलेक्टर अरविन्द दुवे ने बेगमगंज तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

0 255

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

राजस्व महाअभियान 2 अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही का जायजा लेने कलेक्टर अरविंद दुबे बुधवार को बेगमगंज पहुंचे और तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व महा अभियान 2 अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही का निरीक्षण किया।

उन्होंने तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण कर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम सहित दर्ज अन्य राजस्व प्रकरणों की संख्या, उनके निराकरण की कार्यवाही तथा पारित आदेशों को अभिलेख में दर्ज किए जाने सहित अन्य कार्यो की विस्तृत जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने  बेगमगंज एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्धारित समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ई-केवायसी की प्रगति की भी जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।


उल्लेखनीय है कि प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महा अभियान 2 संचालित किया जा रहा है। जिसमें नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा स्वयं जिले में एसडीएम तथा तहसील कार्यालयों का भ्रमण कर राजस्व महाअभियान 2.0 अंतर्गत की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण किया जा रहा है।


कलेक्टर श्री दुबे ने तहसील बेगमगंज, वृत सुल्तानगंज, वृत तुलसीपार, एवं एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया अपने हाथों से फाइलें निकाल कर देखें किए जा रहे कार्य पर संतुष्टि व्यक्त कोई भी प्रकरण पेंडिंग नहीं पाया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, महेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व महा अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811