Let’s travel together.

मौसम के बदलते चक्र और प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक हैं वृक्ष: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 86

 

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला प्रशासन एवं कल्पना कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में शा. पिछड़ावर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास रीवा में पौधरोपण किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य में सभी भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ी को मौसम के बदलते चक्र एवं प्रदूषण को नियंत्रित रखने में सहायक हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में साढ़े पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे जन आन्दोलन बनाये तथा पौधे लगाकर उसे संरक्षित करें। जब यह पौधे बड़े होंगे तो हमें उस पर संतुष्टि व गर्व होगा। उन्होंने कल्पना कल्याण समिति द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री शुक्ल ने छात्रावास का भ्रमण किया तथा भवन निर्माण कार्य के रूके हुए कार्य को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जन अभियान परिषद के सदस्य, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मैहर जिले के ग्राम खेरवासानी अमदरा में पौधारोपण किया

उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत मैहर जिले के ग्राम खेरवासानी अमदरा में पौधारोपण किया। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811