Let’s travel together.

30 घंटे के शॉर्ट टर्म कोर्स घरेलू विद्युतद्वेता का समापन

0 109

बड़वानी। शहीद भीमानायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के भौतिक विभाग द्वारा 30 घंटे के शॉर्ट टर्म कोर्स घरेलू विद्युतद्वेता (डोमेस्टिक इलेक्ट्रीशियन) का समापन किया गया।

भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ श्याम नाईक ने बताया कि इस कोर्स में विद्यार्थियों को घरेलू विद्युत उपकरणों की कार्य प्रणाली तथा रिपेयरिंग के बारे में सिखाया गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश वर्मा, विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ वीणा सत्य, भौतिकविद तथा समाजसेवी डॉ ओ पी खंडेलवाल उपस्थित थे । मुख्य अतिथि डॉ ओ पी खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को भौतिकी में अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा की विद्यार्थियों को किसी अपने आसपास की घटनाओं के बारे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए विचार करना चाहिए। इस अवसर पर इसी सत्र में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की प्रावीण्य सूची में छठा स्थान प्राप्त करने के लिये एमएससी भौतिकी थर्ड सेमेस्टर की छात्रा बबीता सस्त्या का सम्मान तथा उत्साहवर्धन भी किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन प्रो अर्पिता पटेल ने तथा आभार प्रो सपना तिवारी व्यक्त किया । इस अवसर पर भौतिक विभाग के डॉ कपिल अहीरे, डॉ कानू बडोले, श्री दिनेश नरगावे आदि उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |     ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811