“एक पेड़ मन के नाम” के तहत शांति धाम महुआ खेड़ा में 250 पौधे लगाए
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के पुनीत अवसर पर 5 जून को बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 111 वें एपिसोड में इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक देशवासी से अपनी मां के प्रति सम्मान स्वरूप कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने
लगाने की मार्मिक अपील की थी। प्रधानमंत्री की उस मार्मिक अपील ने देशवासियों के दिलों को छू लिया और देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के बीच अपनी मां के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में पौधे रोपित करने की होड़ लग गई। इसी क तहत गीद गड़ पंचायत ने कुछ दिन पहले शमशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था मुक्त कराई गई शमशान की भूमि महुआखेड़ा मैं आज सरपंच लीला किशन अहिरवार, सचिव हेमेंद्र तिवारी, सहायक सचिव ब्रजेश मालवीय,पटवारी सौरभ चौहान, चिरौजी लाल,मोहन लाल,ज्ञानसिंह,रमेश चौकीदार, रामकृष्ण,भूरा, गब्बर सिंह अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे,इन लोगों ने एक पौधा मां के नाम शांति धाम महुआ खेड़ा में 250 पौधे लगाए गए।