प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात”: राष्ट्रीय जागरूकता और प्रेरणा का श्रोत,राज्यमंत्री समेत जिले के जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने ध्यानपूर्वक सुना
राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के कार्यकर्ताओ के बीच बैठकर सुना कार्यक्रम
रायसेन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “मन की बात” कार्यक्रम देशभर में लोकप्रिय है। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ सुना। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने भोपाल निवास, राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरेली, रायसेन जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने अपने परिवार के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को अपने निवास पर सुना। रायसेन मुख्यालय और जिले के समस्त मंडल स्तर व बूथ स्तर पर भी नागरिकजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे ध्यानपूर्वक सुना।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने 111वें संस्करण में स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने, पेरिस ओलंपिक की तैयारियों, नारी शक्ति के योगदान, एक पेड़ मां के नाम अभियान, पर्यावरण दिवस और योग दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इन सभी मुद्दों पर उनके विचार निश्चित रूप से प्रेरणादायी और अनुकरणीय हैं।

“मन की बात” कार्यक्रम न केवल हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ अपनी भागीदारी के लिए प्रेरित करता है, बल्कि हमें अपने समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का भी एहसास कराता है। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है और इसमें देश की जनता से सीधे संवाद करने का अनोखा तरीका अपनाया जाता है।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन